19.2 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeराजस्थानRajasthan : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तेज धमाका, दहशत में लोग, उल्कापिंड गिरने...

Rajasthan : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तेज धमाका, दहशत में लोग, उल्कापिंड गिरने का दावा

Rajasthan : राजस्थान में एक बार फिर उल्कापिंड गिरने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके कुछ फोटोज भी शेयर किए जा रहे हैं।

Rajasthan : राजस्थान में एक बार फिर उल्कापिंड गिरने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज को शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह खगोलीय घटना भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बाड़मेर में रविवार रात की है। कहा जा रहा है कि उल्कापिंड के गिरने से बॉर्डर के एरिया में जोरदार धमाका सुनाई दिया। कई लोगों का कहना है कि यह रोजाना हो रही सामान्य घटने वाली खगोलीय घटना भी हो सकती है।

कई इलाकों में दिखा उल्कापिंड

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे बाड़मेर जिले के अलग-अलग एरिया में उल्कापिंड गिरते हुए नजर आए। जिले के चौहटन, धोरीमन्ना के आसमान में चमकती वस्तु दिखाई दी, जो कि तेजी से जमीन की ओर आ रही थी। इसके तुरंत बाद चौहटन में एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

तेज धमाके की आवाज से लोगों में दशहत

कई लोग इसके उल्कापिंड बता रहे है तो कई लोगों का कहना है कि यह रोजाना हो रही सामान्य घटने वाली खगोलीय घटना भी हो सकती है। स्थानीय लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। तेज रोशनी के साथ बम फटने की आवाज आने से लोग डर गए। दशहत के माहौल में लोग भिन्न भिन्न दावे कर इस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

अभी तक नहीं की किसी ने पुष्टि

अभी तक ऐसी किसी चीज के गिरने की पुष्टि हुई है और ना ही प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। बाड़मेर जिले के अलग-अलग इलाकों से इसे देखने के दावे किए जा रहे हैं। बाड़मेर, धोरीमन्ना, बालोतरा में ऐसा देखा गया है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कई लोग इस उल्का पिंड बता रहे हैं और कई लोग सामान्य खगोलीय घटना बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
46 %
1.1kmh
0 %
Mon
19 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
27 °

Most Popular