35 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशAmit Shah in MP : अमित शाह का शायराना अंदाज में दिग्विजय...

Amit Shah in MP : अमित शाह का शायराना अंदाज में दिग्विजय पर तंज, ‘आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकालना’

Amit Shah in MP : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर कहा, आशिक का जनाजा है, बड़ा आदमी है, जरा धूम धाम से निकालना।

Amit Shah in MP : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हो गया है। अब 5 चरणों का चुनाव होना बाकी है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जोरों-शोरों से लगी हुई है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला है।

‘आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले’

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दिए अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उनकी परमानेंट विदाई का समय आ गया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि आशिक का जनाजा है, बड़ा आदमी है, जरा धूम धाम से निकालना। उनकी शान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें।

राजगढ़ से उम्मीदवार है दिग्विजय सिंह

आपको बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस बार राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। दिग्विजय सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी सांसद रोडमल नागर से है। राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ है और वह यहां से पहले भी सांसद रह चुके हैं। ऐसे में अमित शाह ने शायराना अंदाज में दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है।

दिग्विजय पर यूं साधा निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह, दुर्दांत आतंकवादी को हाफिज सईद जी कहते हैं। इतना ही नहीं जाकिर नायक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु जिसने पार्लियामेंट पर हमला किया। और तो और उसकी फांसी का विरोध करते रहे है। पीएफआई पर बैन लगाने का विरोध करते हैं। मध्य प्रदेश को बंटाधार बीमारू राज्य बनाकर गए थे।

दिग्विजय सिंह ने ऐसे किया पलटवार

अमित शाह पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह के जवाब दिया है। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में ही एक सभा को संबोधित करते हुए कहा मेरे पास कंधों की कमी नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि मेरा जनाजा निकालना है। कांग्रेस नेता कहा कि मेरे जनाजे के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। मेरे पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अपार संख्या है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35 ° C
35 °
35 °
43 %
3.4kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular