22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeफैशनCurly Hair: अगर आपके बाल भी हैं घुंघराले तो ऐसे करें देखभाल,नहीं...

Curly Hair: अगर आपके बाल भी हैं घुंघराले तो ऐसे करें देखभाल,नहीं होंगे डैमेज

Curly Hair: अक्सर देखा जाता है कि जिन लड़कियों के बाल कर्ली होते हैं वे अपने लुक से कभी-कभी बोर हो जाती हैं। इसलिए कर्ली बाल वाली लड़कियाँ अक्सर अपने लुक को चेंज करने के लिए अपने बालों को स्ट्रेट कराती हैं। कर्ली बालों को स्ट्रेट करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कर्ली बालों को स्ट्रेट करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं

Curly Hair: हर व्यक्ति की स्किन की तरह उनके बाल भी अलग होते है। कुछ लड़कियों के बाल स्ट्रेट होते हैं, तो कुछ के बाल कर्ली होते हैं। बालों के हेयर स्टाइल को बदलने से लेकर उनको कलर करने तक हम कई बदलाव करवाते हैं | इतना ही नहीं, आज के समय में हेयर टेक्सचर को लेकर भी कई एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं | अक्सर देखा जाता है कि जिन लड़कियों के बाल कर्ली होते हैं वे अपने लुक से कभी-कभी बोर हो जाती हैं। इसलिए कर्ली बाल वाली लड़कियाँ अक्सर अपने लुक को चेंज करने के लिए अपने बालों को स्ट्रेट कराती हैं।

ऐसा करने से उन्हें एक नया लुक तो मिलता ही है और साथ ही स्ट्रेट बालों को मैनेज करना भी आसान हो जाता हैं | हालाँकि, कर्ली बालों को बार-बार स्ट्रेट करना बालों के लिए अच्छा नहीं होता है। कर्ली बालों को स्ट्रेट करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कर्ली बालों को स्ट्रेट करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं ,हो सकता हैं की यह जानने के बाद आप अपने कर्ली बालों को स्ट्रेट नहीं करना चाहेंगे।

हेयर फॉल हो सकता है:

कर्ली बालों को बार-बार स्ट्रेट करने से बाल झड़ने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। दरअसल, फ्लैट आयरन और ब्लो ड्रायर्स जैसे हेयर स्टाइलिंग टूल्स आपके हेयर शाफ्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं। कर्ली बाल अक्सर प्राकृतिक रूप से रूखे होते हैं। ऐसे में इन पर गर्मी देने वाली हेयर स्टाइलिंग टूल्स का बार-बार इस्तेमाल करने से यह और भी ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं |

स्पिल्ट एंड्स:

कर्ली बालों को स्ट्रेट करने से स्पिल्ट एंड्स की समस्या भी हो सकती है। वास्तव में, हेयर स्टाइलिंग टूल्स से निकलने वाली हीट हेयर स्ट्रैंड्स की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल रूखे, टूटे और दोमुंहे हो जाते हैं। कर्ली बालों के प्राकृतिक रूप से रूखे होने के कारण इनमें डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती हैं ।कभी-कभी हीट स्टाइलिंग टूल के इस्तेमाल से आपके बाल जल भी सकते हैं|

बालों का टेक्सचर:

कर्ली बालों को स्ट्रेट करने के लिए बार-बार हीट स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल करना बालों के टेक्सचर पर बुरा प्रभाव डालता है। इससे बाल डैमेज होते हैं, और फिर से प्राकृतिक कर्ली बाल पाना मुश्किल होता है। इस तरह कई बार बाल देखने में बहुत अजीब लगते हैं।

लॉन्ग टर्म डैमेज:

कर्ली बालों को स्ट्रेट करने के लिए जो लड़कियां बार-बार हीट स्टाइलिंग टूल या केमिकल ट्रीटमेंट करती हैं, उन्हें आगे चलकर में बहुत नुकसान पहुंच सकता है। बार-बार ऐसा करने से आपका बालों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता हैं | बाल ख़राब होने लगते है और स्वस्थ बाल बनाए रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कैसे करें देखभाल:

घुंघराले बालों को सुंदर बनाने के लिए सही तेल का चुनाव किया जाना चाहिए।आप बालों को धोने से पहले तेल लगा सकते हैं| आप किसी नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं | यह आपके बालों को बेहतर बनाता है। घुंघराले बालों पर सही शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करना भी बेहद जरूरी होता है |

पहले बालों को सही तरीके से शैंपू और कंडीशनर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार बालों को शैंपू से धोएं और सही कंडीशनर लगाएं। अपने बालों को धोने के लिए सामान्य पानी का उपयोग करें| ऐसा करने से आपके बाल चमकदार होंगे। बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ठंडा पानी आपके बालों को नुकसान पहुँचा सकता है|

हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बचें| इनसे निकली अतिरिक्त हीट बालों को रूखा बनाती है और उनकी चमक खो जाती है।समय-समय पर बालों को ट्रिम करें। ऐसा करने से बाल दो मुंहे नहीं होते और तेजी से बढ़ते हैं।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular