32.8 C
New Delhi
Wednesday, July 8, 2026
HomeखेलIPL 2024 : केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया, बैंगलोर...

IPL 2024 : केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया, बैंगलोर को आईपीएल 2024 की 7वीं हार मिली

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का 36वां मैच रविवार (21 अप्रैल 2024) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर की टीम 1 रन से जीत गई।

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 36वां मैच रविवार (21 अप्रैल 2024) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर की टीम 1 रन से जीत गई। मैच के दौरान एक समय आरसीबी की टीम आसानी से जीतती नजर आ रही थी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने से एक बार फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। आईपीएल 2024 में केकेआर की यह पांचवीं जीत है। वहीं, आरसीबी की टीम को सातवीं हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी 1 रन से हार गई

केकेआर द्वारा दिए गए 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 32 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया। चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार महज 23 गेंदों में 52 रन बनाने में सफल रहे। इसके बावजूद आरसीबी की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कार्तिक ने 18 गेंदों में 25 रन और कर्ण शर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

केकेआर 222 रन बनाने में सफल रही

इससे पहले, ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में सफल रही। टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 50 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। उनके अलावा पारी की शुरुआत करने वाले फिलिप साल्ट दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की तेज पारी खेली।

आरसीबी के लिए यश दयाल और कैमरून ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से यश दयाल और कैमरून ग्रीन सबसे सफल गेंदबाज रहे। इन दोनों गेंदबाजों ने क्रमश: 2-2 विकेट लिए। इनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद सिराह ने क्रमश: 1-1 विकेट लिया।

केकेआर की गेंदबाजी में आंद्रे रसेल स्टार थे

केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर फेंके और 25 रन खर्च कर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा हर्षित राणा ने 2 विकेट, सुनील नरेन ने 2-2 विकेट और मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
54 %
3.7kmh
99 %
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
40 °
Sun
37 °

Most Popular