35 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeखेलIPL 2024: दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से हराया, 11.1 ओवर...

IPL 2024: दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से हराया, 11.1 ओवर शेष रहते ही अपने नाम किया मैच

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग के 17वे सीजन का 32वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने दिल्ली को 90 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में दिल्ली ने छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया और 89 रन के स्कोर पर गुजरात को ऑलआउट कर दिया। आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली की सबसे बड़ी जीत है।

दिल्ली की लगातार तीसरी जीत

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की तीसरी जीत हासिल की। दिल्ली ने 8.5 ओवर में 90 रन का टारगेट हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में गुजरात की टीम को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, शाइ होप ने 19 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत 16 रन बनाकर नाबाद लौटे और अभिषेक पोरेल ने भी 15 रन का योगदान दिया।

89 रनों पर सिमटी गुजरात

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम सिर्फ 89 रनों पर सिमट गई। गुजरात का आईपीएल के इतिहास में यह सबसे कम स्कोर रहा है। उनके लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, ट्रस्टन स्टब्स और ईशांत शर्मा को दो-दो विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और संदीप वारियर।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और खलील अहमद।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
3.1kmh
52 %
Wed
34 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular