27 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeफैशनFashion after wedding: शादी के बाद ऐसे रखें मेकअप से लेकर कपड़ों...

Fashion after wedding: शादी के बाद ऐसे रखें मेकअप से लेकर कपड़ों तक का ध्यान, स्टाइल से जीतें ससुराल वालों का दिल

Fashion after wedding: शादी के बाद, आप अपने परिवार और आसपास के लोगों में आकर्षण का केंद्र होती है, इसलिए आपको हमेशा स्टाइलिश और आकर्षक दिखना चाहिए। आप अगर चाहे तो इस खूबसूरती को शादी के बाद भी कायम रख सकती हैं|

Fashion after wedding: लड़कियां शादी के दिन बहुत सुंदर दिखती हैं। हर लड़की चाहती है कि वह दुल्हन के रूप में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे| इसके लिए वे कई महीनों पहले से ही इस खास दिन के लिए तैयारी शुरू कर देती हैं| लेकिन शादी के बाद भी क्या आप अपने लुक पर ध्यान देती हैं? आज दुनिया फैशन की है तो सिर्फ शादी के दिन ही सुंदर दिखना पर्याप्त नहीं होता है।

शादी के बाद, आप अपने परिवार और आसपास के लोगों में आकर्षण का केंद्र होती है, इसलिए आपको हमेशा स्टाइलिश और आकर्षक दिखना चाहिए। आप अगर चाहे तो इस खूबसूरती को शादी के बाद भी कायम रख सकती है | आप अपने पहनावे, मेकअप और ज्वेलरी से अपनी खूबसूरती को और भी आकर्षक बना सकती हैं। आज हम आपको बताते है अपने लुक को खास बनाने के तरीके जिनसे आप सबसे खास और खूबसूरत दिख सकती है।

ड्रेस कलेक्शन:

साड़ी एक पारंपरिक ड्रेस है। शादी के बाद ज्यादातर आपको साड़ी पहननी होती है। यदि आप चटक रंग पहनती हैं तो शादी के बाद उन्हें जरूर पहनें। इसके लिए आप गहरे रंग के साथ बनारसी, सिल्क और कांजीवरम साड़ी को चुन सकती हैं| यह दुल्हन को एक रॉयल लुक देती हैं। आप चिकनकरी साड़ी का भी चुनाव कर सकती है यह वजन में हलकी होती है जिससे आपको इसे carry करने में परेशानी नहीं होती है|

नेट की साड़ी भी आजकल बहुत लोकप्रिय है, इसलिए हल्के वर्क के साथ इसे पहन सकते हैं। हालांकि, इसे पहनते समय सही से पिनअप करें, ताकि आप उसे आसानी से संभाल सकें। आप एक पारिवारिक समारोह में डिजाइनर लाचा और लहंगा भी कैरी कर सकते हैं। इनके अलावा आप अपने वार्डरॉब में फ्लोरल सूट, अनारकली सूट, हैंड ब्लॉक प्रिंटेड सूट, नेक वर्क वाले सूट और स्ट्रेट कट सूट का कलेक्शन भी रखें|

कपड़े के अनुसार ज्वैलरी:

आप कोई भी ड्रेस पहनें जब तक उसे अकॉर्डिंग ज्वेलरी नहीं पहनती हैं आपका लुक फीका ही रह जाता है| इसके लिए आपके पास अपने ड्रेस के कलेक्शन के हिसाब से ज्वेलरी का एक अच्छा कलेक्शन होना बेहद जरूरी है। डार्क रॉयल लुक की साड़ी के साथ पुराने या नवीनतम गोल्ड ज्वैलरी बेहद खूबसूरत लगती है|

आजकल चोकर सेट भी फैशन में ,इन्हें भी आप अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें| हल्के वाइट साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी में पहनना अच्छा रहेगा। आप सूट के साथ गोल्ड चेन, हल्के नेकलेस या मेटालिक या मैचिंग की हैवी ईयररिंग पहन सकती हैं।

हेयर स्टाइलिंग:

नई-नवेली दुल्हनें शादी के बाद हेयर स्टाइल को लेकर बहुत चिंतित रहती हैं। इसलिए साड़ी या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको एक आसानी से बन जाने वाले hairstyle का चुनाव करना चाहिए| इस बात का भी ख्याल रखे की यह देखने में भी डिफरेंट और आकर्षक होनी चाहिए| इसके लिए आप साइड रैप, साइड ब्रेड, लो बन, हाई वेवी पोनी टेल या वेवी हेयर स्टाइल आदि का चुनाव कर सकती है।

मेकअप:

किसी ने सच ही कहा है कि सादगी में ही सुंदरता होती है। यह बिल्कुल सही भी है| लेकिन शादी के बाद आप अगर हल्का-फुल्का मेकअप करती हैं तो इससे आपकी खूबसूरती में और भी निखार आ सकता है| आप घर पर ही लाइट मेकअप करें| यह आपके पूरे रूप को आकर्षक बना देगा।

परन्तु मेकअप करते समय आप इस बात का ध्यान अवश्य रखे की मेकअप प्रोडक्ट्स बेहतर क्वालिटी के हो और आप इन्हें कम से कम मात्रा में ही इस्तेमाल करे ,क्योकि ज्यादा मेकअप आपकी स्किन को खराब भी कर सकता है |

मौसम के अनुकूल होना चाहिए फैशन:

शादी के बाद आपका लुक ड्रेसअप, मेकअप, हेयरस्टाइल सब कुछ मौसम और आपके लिए अनुकूल होना चाहिए। आपका ड्रेसअप आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो, इसलिए अपनी मेकअप किट में उसी ब्रांड के प्रॉडक्ट्स रखें, जो आपकी स्किन को सूट करते हों। गर्मी में लाइटवेट साड़ी और सूट, और सर्दियों में सिल्क और बनारसी साड़ी या सूट का चुनाव करें । यदि आपकी लंबाई छोटी है तो डार्क कलर, वर्टिकल डिजाइन, पतले बॉर्डर और प्लेटफॉर्म हील्स पहनें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
54 %
1.8kmh
0 %
Fri
27 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular