22.6 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : कासगंज की नदरई नहर में 9 लोग डूबे, 4 शव...

UP : कासगंज की नदरई नहर में 9 लोग डूबे, 4 शव बरामद, 5 की तलाश जारी

UP: कासगंज में पिकनिक मनाने आए 9 दोस्त नहाने के दौरान नदरई नहर में डूब गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 4 शव बाहर निकाले हैं। तलाश में रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है।

UP: उत्तर प्रदेश के कासगंज में ईद के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। कासगंज में गुरुवार को 9 दोस्त पिकनिक मनाने नदरई नहर में नहाने गए। इस दौरान सभी पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 4 शव बाहर निकाले हैं। अन्य की युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपेरशन चल रहा है। इस घटना के बाद हजारा नहर पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्रशासन और गोताखोरों की टीम का बचाव अभिया जारी

हजारा नहर पर प्रशासन द्वारा बचाव के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। गोताखोरों की टीम युवकों की तलाश कर रही है। बचाव अभियान में ​स्थानीय लोग भी काफी मदद कर रहे है। इस हादसे के बाद वहां पर चीख पुकार मचा गई।

डीएम और एसपी ने संभाली बचाव अभियान की कमान

हादसे की सूचना मिलते ही कासगंज की डीएम सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की कमान संभाली। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंचे है। खबर लिखे जाने तक चार शव बरामद किए जा चुके है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

एक दूसरे को बचाने के लिए डूब गए 9 युवक

बताया जा रहा है कि गुरूवार सुबह नदरई के पास हज़ारा नहर में 9 बच्चे नहाने के लिए गए थे। इस पुल को झाल का पुल भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नहाते वक्त एक बच्चा डूब गया, जिसे बचाने के लिए चार युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। ये लोग भी उसे बचान में असफल रहे और खुद भी डूब गए। बताया जा रहा है कि एक बच्चा एटा का है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
71 %
6kmh
88 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular